फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   sandeep singh left out of indian squad for world league second round

विश्व लीग दूसरे दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

Tue, 05 Feb 2013 08:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 05 Feb 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
sandeep singh left out of indian squad for world league second round

हॉकी इंडिया लीग में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को 18 से 24 फरवरी तक यहां होने वाले हीरो होंडा वर्ल्ड लीग दूसरे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है। हॉकी इंडिया लीग में अब तक 11 गोल कर चुके संदीप 18 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके, जिसके कप्तान सरदार सिंह होंगे जबकि ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, मिडफील्डर रितु रानी भारतीय महिला टीम की अगुआई करेंगी।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया के चयनकर्ता सैयद अली, मुख्य कोच माइकल नोब्स और सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह ने संदीप को छह स्टैंडबाय में रखा है। टीम में हाफबैक गुरमेल सिंह, फारवर्ड एसके उथप्पा, आकाशदीप सिंह और युवराज वाल्मीकि को जगह नहीं मिली हैं, जो दिसंबर में हुई एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम में थे।
विज्ञापन


गुरजिंदर सिंह, मालक सिंह, मनदीप सिंह, चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 2014 में हेग में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया का हिस्सा भी है। भारतीय टीम का अभ्यास शिविर 11 फरवरी से मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed