{"_id":"2aea88d0-7475-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"sandeep-reform-your-defence-says-michael-nobes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोब्स बोले, पहले अपना डिफेंस सुधारे संदीप","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
नोब्स बोले, पहले अपना डिफेंस सुधारे संदीप
रांची/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच माइकल नोब्स का कहना है कि राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को यदि टीम में वापसी करनी है तो उन्हें पहले अपने डिफेंस पर काम करना होगा। सिर्फ पेनाल्टी कॉर्नर तब्दील करने से टीम में संदीप की जगह पक्की नहीं हो सकती।
विज्ञापन
बकौल नोब्स, ‘संदीप ने भले ही हॉकी इंडिया लीग में 11 गोल किए हों लेकिन आपको यह भी देखना होगा कि उसने कितने मौकों का फायदा उठाया। सभी चयनकर्ता इस बात से सहमत थे कि संदीप का डिफेंस ठीक नहीं है। उसका काम गोल बचाना भी है, जो वह नहीं कर पा रहा है। हमारे पास इस समय संदीप से बेहतर खिलाड़ी हैं। लीग में जिन्होंने अच्छा खेला वे टीम में हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संदीप के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं। वह अभी भी कड़ी मेहनत कर टीम में अपनी जगह बना सकता है।’
विज्ञापन