फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   SAI gives rani rampal out of turn promotion after World Games Athlete of the Year win 

SAI ने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित रानी का किया प्रमोशन

Fri, 31 Jan 2020 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jan 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
SAI gives rani rampal out of turn promotion after World Games Athlete of the Year win 
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए चुने जाने के सम्मान में उन्हें समय से पहले प्रोन्नति देने की घोषणा की। साइ के साथ 2015 में कोच के तौर पर जुड़ने वाली रानी को तत्काल प्रभाव से कोच (लेवल-10) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। 

विज्ञापन


रानी को उनकी उपलब्धि पर पुरस्कृत करने की साइ की पहल के बारे में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'एक संस्था के तौर पर खिलाड़ी का कल्याण साइ की मुख्य चिंता है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी जाए। सभी खिलाड़ियों के वित्तीय स्थित को बेहतर करना काफी अहम है। रानी ने देश के लिए जो योगदान दिया है यह उसकी सराहना का तरीका है।'

विज्ञापन

'द वर्ल्ड गेम्स' ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद गुरुवार को विजेता के रूप में रानी की नाम की घोषणा की। उसने बयान में कहा, 'रानी 199,477 मतों की प्रभावशाली संख्या के साथ वर्ष की खिलाड़ी बनने की दौड़ में स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी। इसमें जनवरी में 20 दिनों में विश्व भर के खेल प्रेमियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिये मतदान किया। इस दौरान कुल 705,610 मत पड़े।' 

रानी ने 15 साल की उम्र में 2009 में देश के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने 2016 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीता था और रानी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। 

विज्ञापन

रानी की अगुवाई में ही भारत ने तीसरी बार ओलंपिक खेलों (टोक्यो 2020) के लिए क्वालीफाई किया। रानी को 2016 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया जबकि हाल में वह पदमश्री पुरस्कार के लिए चुनी गई। 

पिछले कुछ वर्षों में साइ ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तब हुई है जब वे सक्रिय खिलाड़ी भी है। इसका मकसद उनके और उनके परिवारों के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना है।साइ ने मुहम्मद अनस याहिया, शरद कुमार, ओपी जैशा, सविता पूनिया और अश्विनी अकुंजी जैसे खिलाड़ियों कोच के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed