{"_id":"5b43ef8c4f1c1b78468b595c","slug":"rupinder-pal-singh-and-akashdeep-singh-comeback-in-indian-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में रुपिंदर और आकाशदीप की वापसी ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशियाई खेलों के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम में रुपिंदर और आकाशदीप की वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह और स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने 18 सदस्यीय टीम में वापसी की है। हॉकी इंडिया की ओर से सोमवार को घोषित टीम में चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रहने वाली शेष टीम को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
भारत ने 2014 के इंचियोन (दक्षिण कोरिया) एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार पीआर श्रीजेश की अगुआई वाली टीम 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में सीधे प्रवेश के लिए इसे दोहराना चाहेगी। चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में रुपिंदर को आराम दिया गया था। वह जरमनप्रीत सिंह की जगह, जबकि आकाशदीप ने चोटिल रमनदीप सिंह की जगह ली है।
विज्ञापन
खेलों से पहले अभ्यास मैच : एशियाई खेलों से पहले अगले तीन हफ्तों में भारतीय टीम दक्षिण कोरिया के साथ पांच और न्यूजीलैंड के साथ तीन अभ्यास मैच खेलेगी। कोच ने हरेन्द्र सिंह ने कहा कि दक्षिण कोरिया के खिलाफ अभ्यास मैचों में कोर ग्रुप के खिलाड़ियों मिश्रण होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों में वही 18 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी जिसका चयन एशियाई खेलोें के लिए हुआ है।
विज्ञापन
टीम : गोलकीपर : पीआर श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बी पाठक। डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, रुपिंदर पाल सिंह। मिडफील्डर : चिंग्लेनसाना सिंह (उपकप्तान), सरदार सिंह, मनप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद। फॉरवर्ड : आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय व दिलप्रीत सिंह।
'हमारे खिलाड़ियों का मिश्रण शानदार है, जिन्होंने हाल के टूर्नामेंटों में अपनी क्षमताएं दिखाई हैं। बदकिस्मती से हमें टीम में रमनदीप सिंह के अनुभव की कमी खलेगी। हाल में हुए घुटने के ऑपरेशन के कारण वह एशियाई खेलों से दूर रहेंगे।' हरेन्द्र सिंह, भारतीय कोच