{"_id":"21ad1b26-fe40-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"ritu-rani-to-lead-indian-women-team-in-champions-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम की कमान रितु को","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम की कमान रितु को
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Sep 2012 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक क्वालीफाइंग के बाद पहली बार बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रही महिला हॉकी टीम की कमान मिडफील्डर रितु रानी को सौंप दी गई है। रितु की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम डबलिन (आयरलैंड) में 29 सितंबर से सात अक्तूबर तक होने जा रही चैंपियंस चैलेंज-1 टूर्नामेंट में उतरने जा रही है। इस टूर्नामेंट को जीतने पर ही भारत को मुख्य चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल सकता है।
ओलंपिक क्वालीफाइंग के दौरान टीम की कमान अनुभवी असुंथा लाकड़ा के हाथों में थी लेकिन चोट के चलते उन्होंने ट्रायल में हिस्सा नहीं लिया। जिसके चलते वह टीम में भी जगह नहीं बना सकीं। खास बात यह है कि आस्ट्रेलियाई कोच नील हॉगुड और एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट बेन डेशकांबे की अगुवाई में महिला टीम का यह पहला टूर्नामेंट होगा।
टीम में सात उन जूनियर खिलाड़ियों ने भी जगह बनाई है जिन्होंने बीते दिनों एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत जीता है। भारत और मेजबान आयरलैंड के अलावा टूर्नामेंट की दूसरी टीमों में मजबूत आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, अमेरिका, स्पेन और स्कॉटलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। 12वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली भारतीय टीम से ऊपर आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका हैं।