फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Ritu Rani says oncr again i want to play for india

मैं भारत के लिए फिर खेलना चाहती हूंः रीतू रानी 

Thu, 04 Jan 2018 12:50 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नयी दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नयी दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Ritu Rani says oncr again i want to play for india
रीतू रानी - फोटो : toi

भारत को 2016 में रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कराने के बाद तत्कालीन राष्ट्रीय कोच नील हागुड से विवाद के चलते हॉकी को अलविदा कहने वाली रीतू रानी ने छह महीने बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम में बेला रूस के खिलाफ सीरीज से वापसी की। 

विज्ञापन


रीतू भारत के लिए हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड 2 में भारतीय हॉकी टीम में वापसी की और हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड तीन में भी खेलीं लेकिन फिर कोर ग्रुप से बाहर हो गई। रीतू रानी भारत की जापान में महिला एशिया कप जीतने वाली टीम में शामिल नहीं थी। रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारत की महिला हॉकी टीम में अभी उन्हीं के शाहबाद मरकंडा की पूर्व भारतीय कप्तान रीतू रानी इस साल भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए खासी अहम हैं। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय अभ्यास शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों को किया चयनित

26 वर्षीय मिडफील्डर रीतू रानी से 'अमर उजाला' ने बुधवार को उनके भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए फिर खेलने की बाबत जानना चाहा तो उन्होंने कहा, 'अतीत में जो कुछ भी हुआ और जिन हालात में हुआ, हो गया। हर इनसान की जिंदगी में ऐसे पल आते हैं। यह अब अतीत है।  मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं कि  मैं भारत के लिए फिर से खेलना चाहती हूं। मैं अभी भी भारत की एक बार फिर नुमाइंदगी करने के साथ यह दिखाना चाहती हूं कि मुझमें अभी भी बहुत हॉकी बाकी है। मुझे भारत के लिए खेलने के लिए बुलाया जाएगा तो जरूर खेलने जाउंगी। मैं इसके लिए आगे 26 जनवरी से 4  फरवरी तक सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में शिरकत कर अपनी दावेदारी पेश करना चाहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं भारत के लिए अलग- अलग देशी और विदेशी हॉकी उस्तादों के मार्गदर्शन में एक दशक से भी ज्यादा तक खेल चुकी हूं। मैं खुद को भारतीय हॉकी टीम के किसी भी उस्ताद चाहे वह हरेन्द्र सर हों या अन्य कोई उनकी रणनीति के मुताबिक ढाल कर खेलने की काबलियत रखती हूं। अपने लंबे अनुभव से मैं खुद को टीम की जरूरत की मुताबिक खेलना अब जान चुकी हूं। मैं भारत के लिए महिला हॉकी विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशिया कप में खेल चुकी हैं। मेरी कप्तानी में भारत ने 2013 में एशिया कप और 2014 में इंचियोन में एशियाई खेलों में कांसा जीता था।  मेरी ही कप्तानी में भारत ने 36 बरस के लबे अंतराल के बाद फिर रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed