{"_id":"e79872f6-71f2-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"rhinos-and-wizards-fight-for-final-in-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में भिड़ेंगे राइनोज, विजार्ड्स","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सेमीफाइनल में भिड़ेंगे राइनोज, विजार्ड्स
रांची/एजेंसी
Updated Sat, 09 Feb 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विजार्ड्स और रांची राइनोज शनिवार को जब हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के सेमीफाइनल में उतरेंगे तो उनका इरादा फाइनल में पहुंचने का होगा। अपने-अपने आखिरी लीग मैच जीत दोनों ही टीमों के हौसले बुलंद है। विजार्ड्स ने दिल्ली वेवराइर्ड्स को 4-1 से जबकि रांची राइनोज ने मुंबई मैजिशियंस को 1-0 से हराया था। रांची के 12 मैचों में 41 अंक रहे थे जबकि यूपी के 32 अंक रहे थे।
विज्ञापन
रांची तालिका में दूसरे और विजार्ड्स तीसरे स्थान पर रहे। दोनों टीमों ने जिस तरह अपने आखिरी लीग मैचों में जीत दर्ज की है, उसे देखते हुए उनके बीच सेमीफाइनल में विस्फोटक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। रांची ने टूर्नामेंट में 12 लीग मैचों में सात जीते जबकि उत्तर प्रदेश ने पांच मैच जीते। लीग मैचों में यूपी ने रांची को 2-0 से हराया था लेकिन अगले दो मैचों में उसे रांची से 1-3 के समान स्कोर से पराजय झेलनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के कप्तान और स्टार ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ के लिए यह मुकाबला एक कड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन
यूपी को अपने विदेशी खिलाड़ी टेन डी न्यूजेर से खासी उम्मीदें रहेंगी कि वह इस निर्णायक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। नितिन तिमैया, एसके उथप्पा, प्रदीप मोर और यूपी के लिए तुरुप का पत्ता जेरोन हर्ट्जबर्गर उसकी उम्मीदों को परवान चढ़ा सकते हैं। हर्ट्जबर्गर ने दिल्ली के खिलाफ यूपी के लिए दो गोल दागे थे।
विज्ञापन
रांची की टीम दिल्ली के बाद लीग मैचों में सर्वश्रेष्ठ रही है। उसके पास जस्टिन रीडरास और मारित्ज फ्यूरस्ते के रूप में दो खतरनाक विदेशी खिलाड़ी हैं। मनदीप सिंह और कोठाजीत सिंह यूपी के लिए खतरा बन सकते हैं। दोनों टीमों के कोच विदेशी हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें बाजी किसके हाथ लगती है।
रांची के कोच ग्रेग क्लार्क हैं जबकि यूपी के कोच रोलेंट ओल्टमैंस हैं। एचआईएल से काफी प्रभावित ओल्टमैन्स का कहना है कि उनकी टीम के युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और अब उनका लक्ष्य सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके फाइनल में स्थान बनाना है।