फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rani Rampal to captain Indian womens hockey team on tour of England

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, रानी रामपाल को मिली कमान

Fri, 13 Sep 2019 12:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 13 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Rani Rampal to captain Indian womens hockey team on tour of England
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social Media
स्टार फॉरवर्ड रानी रामपाल को शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है।  जो 27 सितंबर से मारलो में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सीरीज 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेल जाएगी और गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी। हाल ही में जापान में ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में टीम की जीत के बाद सविता और रजनी इतिमारपू ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर और सलीमा टेटे को भी टीम में शामिल किया गया है। हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि मिडफील्ड में अनुभवी नमिता टोप्पो की वापसी हुई है, जो चोट के कारण बाहर थी। भारतीय मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ी सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल और लिलिमा मिंज शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमारी टीम में खिलाड़ियों का संतुलन पिछले टूर्नामेंट की तरह ही है, क्योंकि हम टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने के अहम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि दौरे से टीम को ओड़िशा में होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में अमेरिका से भिड़ने की तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम इस प्रकार हैः फारवर्डः रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी। गोलकीपर  सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमारपू।  डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे। मिडफील्डर : सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed