{"_id":"5dca21af8ebc3e5b6e7f37ec","slug":"rani-rampal-says-surreal-to-have-scored-the-goal-that-secured-olympic-qualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन तय करने वाला गोल करना खास अहसास'","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
'ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन तय करने वाला गोल करना खास अहसास'
Tue, 12 Nov 2019 08:36 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 12 Nov 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
रानी रामपाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने सोमवार को कहा कि पिछले तीन साल में महिला टीम के प्रदर्शन को देखते हुए टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतना संभव लगता है। क्वॉलिफायर में रानी के निर्णायक गोल की मदद से भारत ने जीत दर्ज कर ओलिंपिक का टिकट कटाया। रानी ने भुवनेश्वर में अमेरिका के खिलाफ क्वॉलिफायर मैच में यह गोल किया। भारत ने औसत के आधार पर 6-5 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रानी ने कहा कि मैं अपना संयम बरकरार रखकर गोल करने में कामयाब रही। यह सपने जैसा था जब मैं खुशी के मारे अपनी टीम के गले लग रही थी। जब मैं मैदान पर आई, तब 15 मिनट का खेल बचा था। मैने सोचा कि पिछले तीन साल की मेहनत को हम यूं बर्बाद नहीं होने देंगे। मुझे जब सर्किल के भीतर गेंद मिली तो मुझे पता था कि मेरे आगे जगह है और मैने गेंद पर नियंत्रण बरकरार रखते हुए अपने बेसिक्स पर फोकस किया।’
विज्ञापन
चार साल पहले जब भारतीय महिला हाकी टीम ने 36 साल बाद रियो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया था, तब भी जापान के खिलाफ जीत में रानी ने अहम भूमिका निभाई थी। रानी ने कहा कि रियो के बाद से उनकी टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियो में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन हमें ओलिंपिक खेलने का अनुभव मिला। फिलहाल टीम में 10 खिलाड़ी हैं, जो रियो में खेल चुके हैं। तब से अब तक हमारे खेल में काफी सुधार आया है और मुझे यकीन है कि हम पदक जीतेंगे।’ भारतीय महिला हॉकी टीम फिलहाल ब्रेक पर है और 18 नवंबर से बेंगलुरू में अभ्यास शिविर में भाग लेगी।