फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   ranchi rhinos are champions of inaugural hil

दिल्ली को हराकर रांची बनीं एचआईएल चैंपियन

Sun, 10 Feb 2013 11:06 PM IST
रांची/खेल डेस्क
रांची/खेल डेस्क Updated Sun, 10 Feb 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
ranchi rhinos are champions of inaugural hil

मेजबान रांची राइनोज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का खिताब अपने नाम किया। रांची को खिताबी ट्रॉफी के साथ साथ फेयरप्ले ट्रॉफी भी मिली।

विज्ञापन


इस खिताबी मुकाबले में रांची टीम के समर्थन के लिए पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। रांची टीम ने भी अपने घरेलू समर्थकों को निराश नहीं किया और दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


रांची की ओर से 55वें मिनट में आस्टिन स्मिथ और 64वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल ठोका जबकि दिल्ली के लिए 25वें मिनट में एकमात्र गोल साइमन चाइल्ड ने किया। रांची के मोरित्ज फ्यूरस्ते ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ में पिछड़ने वाली रांची ने दूसरे हाफ में गजब की वापसी करते हुए नौ मिनट के अंतराल में आस्टिन स्मिथ और मनप्रीत सिंह के शानदार गोलों से अपना दबदबा कायम किया। राइनोज ने इस बढ़त को अंतिम समय तक बरकरार रखा।

खिताबी जीत के बाद राइनोज के खिलाड़ियों ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया। रांची टीम लीग मैच में दिल्ली को एक बार भी नहीं हरा पाई थी और दिल्ली को 12 मैचों में से सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

फाइनल में भी दिल्ली ने बढ़त बना ली थी लेकिन खिताब जीतने का मौका गंवा दिया। दिल्ली ने लीग मैचों में रांची से 2-2 का ड्रा खेला था और दो मुकाबले 5-4 और 5-2 के बड़े अंतर से जीते थे लेकिन रांची ने इन सबका हिसाब-किताब एकसाथ बराबर कर लिया।

रघुनाथ के गोल्डन गोल से यूपी को तीसरा स्थान
कप्तान वीआर रघुनाथ ने पहले हैट्रिक जमाकर उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को यहां जेपी पंजाब वारियर्स के खिलाफ 3-3 की बराबरी दिलाई और फिर अतिरिक्त समय में गोल्डन गोल दागकर उत्तर प्रदेश को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में तीसरा स्थान दिला दिया।

उत्तर प्रदेश विजार्ड्स एक समय 0-3 से पिछड़ चुका था लेकिन रघुनाथ ने एक के बाद एक तीन गोल ठोकते हुए अपनी टीम को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच में फैसले के लिए अतिरिक्त समय का सहारा लिया गया।

इस दौरान दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जमकर आक्रमण किए लेकिन अतिरिक्त समय समाप्त होने से एक मिनट पहले यूपी को पेनाल्टी कार्नर मिला। रघुनाथ ने कोई गलती नहीं की और उन्होंने लगातार चौथा गोल दागते हुए तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश की झोली में डाल दिया।

2.50 : करोड़ रुपये की इनामी राशि चैंपियन रांची राइनोज ने हासिल की।
1.25 : करोड़ रुपये की राशि उपविजेता दिल्ली वेवराइडर्स को मिली।
75 : लाख रुपये की राशि तीसरे स्थान पर रहने वाली यूपी को मिली।
10 : लाख रुपये दिल्ली को टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने पर मिले।

-प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सरदार सिंह (दिल्ली)
25 : लाख रुपये की इनामी राशि मिली।

-टूर्नामेंट का उभरता हुआ खिलाड़ी : मनप्रीत सिंह (रांची)
20 : लाख रुपये और ट्रॉफी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed