फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   ranchi lost from delhi a exciting match

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली से हारी रांची

Wed, 23 Jan 2013 11:22 PM IST
रांची/एजेंसी
रांची/एजेंसी Updated Wed, 23 Jan 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
ranchi lost from delhi a exciting match

66वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर टिम जेनिसकेंस के गोल की मदद से दिल्ली वेवराइडर्स ने हॉकी इंडिया लीग के रोमांचक मुकाबले में रांची राइनोज को 5-4 से हरा दिया। टूर्नामेंट में दिल्ली की पांच मैचों में यह चौथी जीत है जिसके बाद उसने 22 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। उसका दूसरे स्थान पर यूपी विजार्ड्स से आठ अंकों का फासला हो गया है। रांची राइनोज को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


मैच के छठे मिनट में दिल्ली ने आकाशदीप सिंह के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि गुरविंदर चांडी ने 14वें मिनट में ही रांची को बराबरी दिला दी। पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर छूटने के बाद दूसरे हाफ  में दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 64वें मिनट तक दोनों टीम 4-4 की बराबरी पर थी लेकिन इसके दो मिनट बाद दिल्ली की टीम पेनाल्टी कार्नर हासिल करने में सफल रही जिसे जेनिसकेंस ने गोल में तब्दील कर रोमांचक जीत दिला दी। ‘गोल आफ  द मैच’ का पुरस्कार चांडी को मिला जबकि ’मैन आफ  द मैच’ जेनिसकेंस ने हासिल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed