फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   rajinder singh named hockey india presiden after mariamma koshys resignation

रजिंदर सिंह को बनाया गया हॉकी इंडिया का अध्यक्ष

Sat, 19 May 2018 05:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
rajinder singh named hockey india presiden after mariamma koshys resignation
रजिंदर सिंह - फोटो : ANI

रजिंदर सिंह को शनिवार को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया है। मरियम्मा कोशी के पद से इस्तीफा देने के बाद सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक हॉकी इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रहे सिंह आज से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले वह हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और मौजूदा समय में वह हॉकी जम्मू और कश्मीर के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'मरियम्मा कोशी के इस्तीफे के बाद 19 मई 2018 से रजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनाकर हम खुश हैं। हम रजिंदर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'
विज्ञापन


पूर्व राज्य स्तरीय सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी कोशी को नवंबर 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था क्योंकि तब नरिंदर बत्रा को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के पद पर निर्वाचित किया गया था, जिसकी वजह से उन्हें हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद ने कहा, 'मरियम्मा कोशी ने भारतीय हॉकी में पिछले दो दशक से उम्दा योगदान दिया है और हम उनकी सेवाओं के लिए आभारी हैं। उन्होंने फेडरेशन का अच्छे से मार्गदर्शन किया व कई खिलाड़ियों और प्रशासकों के लिए प्रेरणा का बड़ा सूत्र भी रहीं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed