{"_id":"cde335fa-6bce-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-warriors-beat-mumbai-magicians-in-hockey-india-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पर पंजाब का दबदबा कायम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
मुंबई पर पंजाब का दबदबा कायम
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 31 Jan 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मैजिशियंस पर अपना दबदबा कायम रखते हुए पंजाब वारियर्स ने हॉकी इंडिया लीग के लगातार तीसरे मैच में उसे मात दे दी। बृहस्पतिवार को यहां खेले गए अहम मुकाबले में पंजाब ने मेजबान टीम को 3-1 से आसानी से शिकस्त दी।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों टीमों के बीच यहीं हुई पहली भिड़ंत में भी पंजाब ने मुंबई को 4-2 से मात दी थी जबकि पंजाब में दोनों टीमों के बीच हुई दूसरे मुकाबले में पंजाब ने 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज की थी। मैजिशियंस को टूर्नामेंट में अब तक एक मात्र जीत उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के खिलाफ बुधवार को मिली थी।
विज्ञापन
मैच के तीसरे क्वार्टर तक मुंबई की टीम 1-3 से पिछड़ गई थी। हालांकि उसे तीन पेनाल्टी कार्नर भी मिले लेकिन उसके स्टार खिलाड़ी और टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल करने वाले संदीप सिंह इसमें से एक को भी गोल जाल में नहीं डाल सके।
विज्ञापन
पंजाब के लिए पहला गोल मैच के सातवें मिनट में धर्मवीर सिंह ने जबकि दूसरा गोल 22वें मिनट में रोबर्ट हेमंड ने किया। तीसरा और आखिरी गोल 52वें मिनट में मलक सिंह के स्टिक से निकला। मुंबई के लिए एकमात्र गोल मैच के 47वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर जॉनी जासरोटिया ने ठोका।
इस जीत के बाद पंजाब 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है जबकि नौवीं मैच में आठ हार के बाद 13 अंकों के साथ मुंबई सबसे निचले स्थान पर है। दिल्ली वेवराइडर्स की टीम आठ मैचों से 34 अंक लेकर अभी भी टॉप पर है।