{"_id":"2a951e72-6656-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-hand-mumbai-their-fifth-consecutive-defeat-in-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल: पंजाब की मुंबई पर रोमांचक जीत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल: पंजाब की मुंबई पर रोमांचक जीत
जालंधर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी पंजाब वारियर्स ने मुंबई मैजिशियंस को 4-3 से हराकर एचआईएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से पंजाब के पांच मैचों में अब 15 अंक हैं जबकि मुंबई की यह लगातार पांचवीं हार है और उसके खाते में पांच अंक हैं। वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन
यहां सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 14वें मिनट में कप्तान संदीप सिंह के पेनाल्टी कार्नर गोल पर बढ़त बनाई। संदीप का टूर्नामेंट में यह छठवां गोल था लेकिन 30वें मिनट में मुंबई के आत्मघाती गोल से पंजाब को बराबरी का मौका मिल गया। रोबर्ट हेमंड का शाट गोलकीपर से डिफ्लेक्ट होकर गोल में समा गया। मलख सिंह ने 34वें मिनट में गोल कर पंजाब को 2-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
एसवी सुनील ने 39वें मिनट में स्कोर 3-1 कर दिया। रसेल फोर्ड ने 45वें मिनट में मलख के पास पर पंजाब की बढत को 4-1 पहुंचा दिया।1-4 से पिछड़ने के बाद मुंबई ने वापसी की पुरजोर कोशिश की। 54वें मिनट में ग्लेन टर्नर ने मुंबई के लिए गोल दाग स्कोर को 2-4 कर दिया। 66वें मिनट में पंजाब के आत्मघाती गोल से स्कोर 3-4 हो गया। लेकिन आखिरी तक पंजाब ने अपनी एक गोल की बढ़त बनाए रखी। टर्नर को हीरो गोल ऑफ द मैच और टिर्की को मैन ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन