फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   PR Sreejesh says if not repeat the Commonwealth Games mistakes then will top in the Champions Trophy

'राष्ट्रमंडल खेलों की गलतियां न दोहराई तो चैंपियंस ट्रॉफी में शीर्ष पर रहने का दम' 

Sat, 09 Jun 2018 12:23 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला ,नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला ,नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
PR Sreejesh says if not repeat the Commonwealth Games mistakes then will top in the Champions Trophy
हॉकी इंडिया - फोटो : file

नए चीफ कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारत की 18 सदस्यीय टीम ब्रेडा (नीदरलैंड) में 23 जून से शुरू हो रहे आखिरी पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए बेंगलुरू में जमकर पसीना बहा रही है। ब्रेडा में भारत, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना,मौजूदा विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम, मेजबान नीदरलैंड और पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खिताब की होड़ में होगी। अभी भारत टीम के ब्रेडा रवाना होने में करीब डेढ़ हफ्ता बाकी है।

विज्ञापन

 
भारत के कप्तान गोलरक्षक पीआर श्रीजेश ने कहा, 'ब्रेडा चैंपियंस ट्रॉफी हमारे लिए नवंबर-दिसंबर में भुवनेश्वर में होने वाले ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले यह जानने और आंकने का सबसे बढिया मौका है कि हम दुनिया की टॉप टीमों के खिलाफ कहां खड़े हैं। हमारी टीम युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों की मिली जुली एक संतुलित टीम है। यदि हमने अपना बेहतरीन खेल दिखाया और राष्ट्रमंडल खेलों की सी बेकूफाना गलतियां न दोहराई और गोल करने के मौके न गंवाएं तो हमारी टीम के पास चैंपियंस ट्रॉफी में शीर्ष स्थान पाने का दम है। शिविर में हमने डी के भीतर फॉरवर्ड के सही जगह पर होने पर तवज्जो  दी है। चीफ कोच हरेन्द्र सर ने फॉरवर्ड के डी में सही जगह पर खड़े होने के लिए चार्ट बनाया है बल्कि उन्हें इस बाबत विस्तार से भी बताया है। चीफ कोच ने फॉरवर्ड को सही जगह पर खड़े होकर गोल करने के मौकों को भुनाने की बाबत गुरुमंत्र दिया है। दरअसल राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे फॉरवर्ड ने अहम मौके पर डी में सही जगह न रह कर गोल करने के मौके गंवाए थे।’ 
विज्ञापन


चीफ कोच हरेन्द्र ने बनाया है 20 सूत्रीय एजेंडा : चिंगलेनसाना  
 भारत के उपकप्तान चिंगलेनसाना सिंह ने कहा, 'हमारी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के ढीले प्रदर्शन को भुला कर अब आगे बढ़ चुकी है। शिविर में हमारा जोर मैदान पर संवाद और टीम में फिर से यह भरोसा पैदा करने पर है कि हम सुनहरा तमगा जीतने का दम रखते है। हमारी टीम के लिए मनोवैज्ञानिक सत्र हमें खुद को टीम के लक्ष्य की बाबत विश्वास दिलाने के लिए अहम है। हमारे चीफ कोच हरेन्द्र 20 सूत्रीय एजेंडा बनाया है । हम टूर्नामेंट से पहले अपने लक्ष्य को याद रखने के लिए इस एजेंडे को पढ़ते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed