फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   pakistan hockey team will participate in hockey world cup

'भारत में होने वाले हॉकी विश्व कप में जरूर हिस्सा लेगी चार बार की चैंपियन पाकिस्तान टीम'

Sat, 10 Nov 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
pakistan hockey team will participate in hockey world cup
पाकिस्तान हॉकी टीम

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर संदेह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और पाकिस्तान हॉकी संघ सचिव शाहबाज अहमद ने शुक्रवार को मामला शांत कर दिया है। पूर्व पाक कप्तान अहमद ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि पाकिस्तान हॉकी टीम भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले विश्व कप में जरूर हिस्सा लेगी।

विज्ञापन


बत्रा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह काल्पिनक खबर कहां से आई? मैं एफआईएच अध्यक्ष हूं, लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। पीएचएफ ने कभी भी मुझसे भारत में विश्व कप में हिस्सा लेने के बारे में संपर्क नहीं किया। जहां तब एफआईएच की बात है तो पाकिस्तान की टीम विश्व कप में हिस्सा ले रही है।'
विज्ञापन


कराची की एजेंसी रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हॉकी टीम को वित्तीय मदद करने से इंकार कर दिया है, जिससे उसके विश्व कप में हिस्सा लेने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। इसमें कहा गया कि पीएचएफ को उम्मीद है कि नव नियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान हॉकी टीम के लिए फंड रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1994 विश्व कप चैंपियन पाकिस्तान हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाले शाहबाज ने कहा, 'मैं इंकार नहीं करता कि पीएचएफ को फंड संबंधित परेशानियां नहीं है। मगर यह कहानी भी सच नहीं है कि वित्तीय परेशानियों के कारण हम विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। यह गलत खबर है और पीएचएफ का सचिव होने के नाते मैं इसे खारिज करता हूं। आपको विश्वास होगा कि चार बार की विश्व चैंपियन टीम इतने बड़े इवेंट में हिस्सा नहीं लेगी? मैंने कभी पाकिस्तान मीडिया में ऐसा बयान नहीं दिया। आपको तब और विश्वास हो जाएगा जब पाकिस्तान की टीम भारत आएगी।'

फंड की जल्द ही मिलेगी मंजूरी

pakistan hockey team will participate in hockey world cup
पाकिस्तान हॉकी टीम

शाहबाज के मुताबिक यह मामला प्रधानमंत्री के पास है और जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। पीएचएफ सचिव ने कहा, 'आपको समझना होगा कि सरकार द्वारा रिलीज किए फंड में समय लगता है। पीएमओ इस मामले को देख रहे हैं। हमारे पीएम महान क्रिकेटर हैं और विश्व में अपनी उपलब्धियों के कारण पहचाने जाते हैं। वह हमारी चिंताओं को किसी से भी बेहतर समझते हैं। हमारे देश में कई अमीर हैं जो आगे आकर राष्ट्रीय हॉकी टीम का समर्थन करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'मगर हमें उनकी जरूरत अभी नहीं है क्योंकि पीएचएफ को भरोसा है कि प्रधानमंत्री जल्द ही फंड रिलीज कर देंगे।' वीजा मामले में पूछने पर शाहबाज ने कहा कि एक महीने पहले ही भारतीय हाई कमीशन को वीजा के लिए आवेदन भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'वीजा की कोई परेशानी नहीं है। हमने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक वीजा मिल जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed