फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   pakistan government give its not to jounior hockey team's india visit 

पाकिस्तानी हॉकी टीम को भारत आने की अनुमति मिली 

Sat, 19 Nov 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Nov 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
pakistan government give its not to jounior hockey team's india visit 
Hockey India - फोटो : PTI
आखिरकार पाकिस्तानी जूनियर हॉकी टीम को भारत में जाकर खेलने की अनुमति शरीफ सरकार से मिल ही गई। पाक सरकार ने पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) से कहा है कि वह लखनऊ में अगले महीने से होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए अपनी टीम भेज सकता है।
विज्ञापन


पीएचएफ  ने इजाजत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह टीम भेजने की तैयारी में जुट गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह टूर्नामेंट आठ से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


 पाकिस्तानी हॉकी संघ के अधिकारियों ने कहा, ‘हम अब तक सरकार की ओर से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे थे, ताकि अगले महीने भारत में होने वाले जूनियर विश्वकप के लिए अपनी टीम को उतार सकें।  यह टूर्नामेंट पाकिस्तान हॉकी के लिए जरूरी है।’ संघ के मुताबिक दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंध तनावपूर्ण हैं इसलिए उसे इस बात की चिंता थी कि पता नहीं भारत में टीम भेजने की अनुमति मिलेगी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचएफ  ने जूनियर टीम के लिए लाहौर में अभ्यास शिविर भी आयोजित किया है, ताकि वह विश्वकप की तैयारियों को मजबूत कर सके। पीएचएफ के लिए एक और खुशखबरी यह है कि पाक सरकार ने उसे 20 लाख रुपये का चेक विशेष ग्रांट के तहत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed