फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   pak players forgot manners after win.

हॉकी शर्मसार, मर्यादा भूले पाक खिलाड़ी

Sun, 14 Dec 2014 11:15 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह/अमर उजाला, भुवनेश्वर
सत्येन्द्र पाल सिंह/अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Sun, 14 Dec 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
pak players forgot manners after win.

भारत के खिलाफ 4-3 से मिली जीत के जोश में  पाकिस्तान खिलाड़ी अपनी मर्यादा भूल बैठे और भारत के दर्शकों की ओर उंगली दिखाकर बदमजगी कर दी। पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी गलत इशारा करने की हरकत में शामिल थे। खासतौर पर पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने जीत के बाद भारतीय दर्शकों की ऐसे  गलत इशारे किए की हॉकी ही शर्मसार है।

विज्ञापन


भारत पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में कांसे के लिए मुकाबले में मेलबर्न में पाकिस्तान से 2-3 से हार गया था। पाकिस्तान के शफाकत रसूल और मोहम्मद उमर बट्ट ने भारतीय दर्शकों को उंगली दिखाकर बेशर्मी भरे इशारे किए। हद तब हो गई जब पाकिस्तान के चीफ कोच शहनाज शेख के बुलाने के बावजूद पाकिस्तान खिलाड़ी उनके पास नहीं आए तो उन्होंने अपने गोलकीपर अमजद अली को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


एफआईएच के नुमाइंदे केन रीड ने कहा कि टूर्नामेंट डायरेक्टर भारत के खिलाफ जीतने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों के व्यवहार की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इस मामले में अपने खिलाड़ियों की इस हरकत के लिए पाकिस्तान के चीफ कोच शहनाज शेख ने माफी मांग ली है।  मैं इस मामले को बंद करता हूं।’ एफआईएच टूर्नामेंट डायरेक्टर का आधे घंटे में ही फैसला देना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हास्यास्पद यह है कि एफआई डायरेक्टर ने शहनाज के माफी मांगने भर से सभी को इस मर्यादा लांघने के लिए बरी कर एक गलत नजीर पेश की है। पाक खिलाड़ियों को बिना सजा दिए छोड़ देना एक गलत नजीर पेश की है। कम से कम तो जुर्माना तो लगाया ही जाना चाहिए था।

पाकिस्तान ने तोड़ा भारत का सपना

pak players forgot manners after win.

सरदार की सेना को पूर्व चीफ कोच टैरी वॉल्श की कमी खेली। हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी न तो पाकिस्तान के जवाबी हमलों को रोक पाई और न ही भावनाओं पर काबू रख पाई। आखिरी क्वॉर्टर में खुद सरदार के साथ आकाशदीप और निकिन थिमैया ने खुद खाली पड़े गोल में गेंद नहीं डाल पाए। भारत एक बार फिर आखिरी क्षणों में गोल्र खाकर चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से 3-4 से हारकर नया अध्याय लिखने से चूक गया।

पाकिस्तान ने इस जीत के साथ भारत से इंचियोन एशियाड के फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता भी कर लिया और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, जहां रविवार को खिताब के लिए उसका मुकाबला ओलंपिक चैंपियन जर्मनी से होगा। जर्मनी ने पहले सेमीफाइनल में वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इसे चाहे नियति कहें पर है हकीकत की दोनों पूल में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीमें रविवार को फाइनल में खेलेंगी। भारत अब कांसे के लिए खिताब की होड़ से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारत पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में कांसे के लिए मुकाबले में मेलबर्न में पाकिस्तान से 2-3 से हार गया था।

पाकिस्तान के लिए उसके विंगर मोहम्मद अर्सलान (17वें, 59वें) ने दो और मोहम्मद वकास (32वें) और मोहम्मद इरफान (44वें) ने एक-एक गोल किया। भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर गुरजिंदर सिंह (12वें), धर्मवीर सिंह (38वें) और निकिन थिमैया (44वें) ने एक-एक गोल किया। अंपायरों ने रफ खेल के लिए भारत के गुरबाज सिंह को पाकिस्तान के इरफान मोहम्मद और मोहम्मद अर्सलान कादिर को येलो कार्ड दिखाकर दस-दस मिनट के मैदान से बाहर भेजा।

हार के बाद भारत के कप्तान सरदार सिंह ने कहा,‘ हार-जीत खेल का हिस्सा है। मैच में मुझ सहित टीम में सभी से गलतियां हुईं। हम इनकी विवेचना कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कांसे के लिए मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ खेलेंगे। पाकिस्तान की टीम के जश्न में उसके खिलाड़ियों ने अगर सीमा लांघी तो गलत किया। वे मैच में अच्छा खेले और जीते।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed