फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Odisha to host FIH Men's 2023 World Cup, matches will be played in Bhubaneswar and Rourkela

हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करेगा ओडिशा, इस शहर में खेले जाएंगे सारे मैच

Wed, 27 Nov 2019 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Nov 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Odisha to host FIH Men's 2023 World Cup, matches will be played in Bhubaneswar and Rourkela
हॉकी मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरुष हॉकी विश्प कप 2023 के मुकाबले भुवनेश्वर और राउलकेला में होंगे। इस माह की आठ तारीख को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत को 2023 की मेजबानी के लिए चुना है।

विज्ञापन


यह लगातार दूसरा मौका है जब देश में विश्व कप होगा। एफआईएच के अनुसार पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में 13 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा। पटनायक ने कलिंग स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 


इस समारोह में एफआईएच और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद, ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भुवनेश्वर का कलिंग स्टेडियम 2018 में इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। विश्व कप के अलावा भारत ने हाल में कुछ बड़े हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया है जिसमें 2014 में एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी, 2016 में जूनियर पुरुष विश्व कप, 2017 में एफआईएच हॉकी विश्व लीग फाइनल, 2019 में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स शामिल हैं और हाल में एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वॉलिफायर का समापन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed