{"_id":"5e2eebb58ebc3e4b0658acb4","slug":"new-zealand-defeated-indian-women-hockey-team-in-2nd-match-of-their-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे मुकाबले में मिली हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे मुकाबले में मिली हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से हराया
Mon, 27 Jan 2020 07:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : ट्विटर
भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर पहली हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को मेहमान टीम के हाथों 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम ने पहले मैच में 4-0 से जीत के साथ अपने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वॉर्टर के शुरू में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे मेगान हल ने तीसरे मिनट में ही गोल में बदल दिया।
विज्ञापन
हालांकि भारतीय खिलाड़ी युवा सलीमा टेटे ने पहले क्वॉर्टर के आखिरी समय में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला लेकिन कोई भी टीम इस दौरान गोल नहीं कर पायी।
विज्ञापन
फिर आखिरी 15 मिनट में भारत की कमजोर डिफेंस ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका दे दिया जिसे मेगान हल ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और न्यूजीलैंड ने मैच में जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन