'भारत के खिलाफ उसके घर में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष टीम नए हॉकी सीजन का एफआईएच प्रो लीग के दूसरे सीजन में अपने अभियान का आगाज भुवनेश्वर में 18 और 19 जनवरी को दुनिया की तीसरे नंबर की टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैचों करेगी। मेहमान नीदरलैंड के खिलाफ दुनिया की पांचवें की टीम भारत के मैच हमेशा खासे संघर्षपूर्ण रहे हैं।
नीदरलैंड की टीम फिलहाल एफआईएच प्रो लीग की तैयारी के लिए क्वालालंपुर में अपने अर्जेंटीनी हॉकी उस्ताद मैक्स कालडास के मार्गदर्शन में जुटी है। मैक्स कालडास के मार्गदर्शन में पिछली बार नीदरलैंड की पुरुष टीम खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता बेल्जियम के बाद तीसरे स्थान पर रही थी।
नीदरलैंड के चीफ कोच 46 बरस के कालडास ने कहा कि हम एफआईएच प्रो लीग के दूसरे सीजन में बढिया आगाज करना चाहते हैं। भारत के खिलाफ इसमें शुरुआती मैच बहुत महत्वपूर्ण होंगे। भारत के खिलाफ उसके घर में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हम भारत के खिलाफ इन मैचों को खेलने को लेकर खासे रोमांचित हैं क्योंकि हमें भी भुवनेश्वर में खेलना पसंद है।
भारत के कोच ग्राहम रीड बहुत अनुभवी है। रीड का प्रक्रिया को लेकर नजरिया एकदम साफ हैं। वे अपने खिलाडिय़ों से क्या उम्मीद रखते हैं इसको लेकर भी उनकी सोच साफ है। मैं भारत से हमेशा की तरह ओडिशा में भी कड़े मुकाबले की आस कर रहा हूं। एफआईएच प्रो लीग में कई अन्य शीर्ष टीमें शिरकत कर रही हैं और इसमें बेहद संघर्षपूर्ण मैच टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयारी के लिहाज से पहली सीढ़ी होंगे।
प्रो लीग के दूसरे संस्करण में हमारी टीम सबसे मजबूत प्रतिस्पद्र्धी होगा। यह लीग हमारे लिए टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की पहली सीढ़ी होगी। हम अगले छह महीनों में अपनी रणनीति को लेकर चौकस रहेंगे जिससे कि हम यह सुनिश्चित कर सकें कि प्रो लीग और नीदरलैंड में घरेलू लीग में व्यस्त रहने के बावजूद हमारे खिलाड़ी एकदम तरोताजा रहें।
हमारे लिए क्लब हॉकी बहुत अहम है और इसके लिए योजना बनाना बड़ी चुनौती है। इस बात को भी जेहन में रखना होगा कि खिलाड़ी ज्यादा थके नहीं। हम खिलाड़ी का शारीरिक और जेहनी तौर आकलन करेंगे जिससे कि वे सही वक्त पर वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके।’
एक दूसरे की रणनीति से वाकिफ हैं उस्ताद कालडास और रीड
भारत की टीम नीदरलैंड से आखिरी बार भुवनेश्वर में 2018 में पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में भिड़ी थीं। तब भारत को कड़े संघर्ष में नीदरलैंड से 1-2 से हारकर अंतिम चार में पहुंचने से चूक गया था। भारत और नीदरलैंड के बीच 18 और 19 जनवरी को भुवनेश्वर मे एफआईएच प्रो लीग के मैच भी खासे करीबी रहने की उम्मीद है। नीदरलैंड के चीफ कोच कालडास और भारत के चीफ कोच ग्राहम रीड एक दूसरे की रणनीति से वाकि फ है। कालडास और रीड इससे पहले मिलकर नीदरलैंड की टीम को कोचिंग दे चुके हैं।