फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india lose 0-1 to Olympic champions Argentina in semi-final

हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत को सेमीफाइनल में मिली हार, अर्जेंटीना ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 08 Dec 2017 10:15 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
india lose 0-1 to Olympic champions Argentina in semi-final
भारत बनाम अर्जेटीना - फोटो : TOI

शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम को 1-0 से करारी मात देकर फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन


पहले क्वार्टर में दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही। कुछ ही देर के बाद अर्जेटीना को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और अर्जेटीना की तरफ से पेलिट गोंजालो ने जोरदार ड्रैग फ्लिक कर गोल किया। इसके साथ ही अर्जेटीना को पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त मिली।
विज्ञापन


हालांकि, पहले क्वार्टर तक भारत एक भी गोल नहीं कर सका। भारत को इस दौरान एक झटका भी लगा। दरअसल, कप्तान मनप्रीत को पीला कार्ड दिखाया गया। और अगले 10 मिनट तक कप्तान को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, दूसरे हाफ में भी अर्जेटीना, भारतीय टीम पर दवाब बनाए रखी। पहले हाफ तक का खेल खत्म होने तक भी भारत 0-1 से पीछे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पहले हाफ में भारतीय टीम पर अर्जेटीना पूरी तरह हावी रही। पूरे हाफ में सिर्फ अर्जेंटीना को ही पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे उसने गोल करने में कामयाबी हो पाई। हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारत कड़ी मेहनत करती हुई दिखाई दी। हालांकि, बारिश के कारण खेल थोड़ा प्रभावित भी हो रहा था। इस तरह भारतीय टीम पूरी तरह दबाव महसूस कर रही थी।

india lose 0-1 to Olympic champions Argentina in semi-final
भारत बनाम अर्जेटीना - फोटो : ndtv

तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। भारत गोल करने में नाकाम रही। तीसरे क्वार्टर खत्म होने के बावजूद भी भारत कोई गोल नहीं कर पाई। आखिरी के 15 मिनट के बचे खेल में भारत ने गोल करने की कोशिश की लेकिन अर्जेटीना के गोलकीपर ने कामयाब नहीं होने दिया।

अंत में बचे 5 मिनट में भारत के पास अच्छा मौका था। भारत की तरफ से आकाशदीप ने गोलपोस्ट के पास जोरदार गोल पास किया, लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंडर ने बेहतरीन बचाव किया। गुरजंत ने थोड़ी दूर से सीधी हिट लगाई लेकिन गोरकीपर ने बचाव कर लिया। इसके साथ ही भारत को एक बार फिर निराशा हाथ लगी और भारत सेमीफाइनल का मुकाबला अर्जेटीना से 0-1 से हार गई।

मालूम हो कि इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम को शूटआउट में 3-2 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed