फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   national women hockey team facing yo yo test

भारतीय महिला हॉकी टीम का यो-यो टेस्ट में कोई सानी नहीं, इस तरह मारी बाजी

Sat, 13 Jan 2018 10:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
national women hockey team facing yo yo test
यो यो टेस्ट

स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के बेंगलुरु स्थित सेंटर में इंडियन विमेंस हॉकी टीम के खिलाड़ियों की परीक्षा शुरू हो गई है। टीम के चीफ कोच हरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को खिलाड़ियों की फिटनेस लेवल को जांचने के लिए यो-यो टेस्ट का पहला चरण शुरू किया।

विज्ञापन


कोच का कहना है कि इस सीजन कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप जैसे तीन बड़े टूर्नामेंट होने हैं। इसलिए नेशनल हॉकी टीम के खिलाड़ी ज्यादा तेज और फिट होने के लिए ट्रैक पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों की मेहनत यहां होने वाले यो-यो टेस्ट में साफ दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान कैंप में पहले चरण में कुल 33 खिलाड़ियों को रिकवरी टेस्ट से होकर गुजरना पड़ रहा है। साथ ही टीम के साइंटिफिक सलाहकार वेन लैम्बार्ड के निगरानी में ऐरोबिक समेत कुछ खास तरह के अभ्यास करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यो-यो टेस्ट के शुरुआती दौर में खिलाड़ियों के फिटनेस स्कोर से कोचिंग स्टाफ काफी खुश हैं। इस टेस्ट में खिलाड़ियों का अधिकतम स्कोर 21.1, जिस तक चार खिलाड़ी पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं, टेस्ट में 17.7 सबसे न्यूनतम स्कोर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed