फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   national hockey players complains of not getting basic amenities in imphal

नेशनल हॉकी प्लेयर्स जमीन पर सोने को मजबूर, सर्दी की मार और गंदे टॉयलेट ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 08 Jan 2018 09:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
national hockey players complains of not getting basic amenities in imphal
हॉकी

राष्ट्रीय खेल हॉकी के खिलाड़ियों के साथ सुविधाओं के नाम पर खेल प्रशासन का एक भद्दा मजाक सामने आया है। दरअसल इंफाल दौरे पर पहुंची बी डिविजन की राष्ट्रीय हॉकी टीम को खराब बुनियादी सुविधाओं के तहत कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में भी प्रशासन ने उनके लिए पर्याप्त बिस्तर का बंदोबस्त नहीं किया है। 

विज्ञापन


इसके चलते खिलाड़ियों को जमीन पर गद्दा बिछाकर सोना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, खिलाड़ियों की शिकायत है कि जिस जगह उन्हें ठहराया गया है, वहां टॉयलट के हालात बहुत ज्यादा बदतर हैं। इस तरह की बुनियादी असुविधाओं के लिए खिलाड़ियों ने मणिपुर स्टेट ऑथोरिटी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


हॉकी खिलाड़ी परियप्पा ने अपनी शिकायत में बताया कि यहां साफ और पर्याप्त बिस्तर का इंतजाम नहीं किया गया है। इतनी कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों को गर्म पानी न मिलने की वजह से ठंडे पानी से नहाना पड़ रहा है। इस वजह से कई खिलाड़ियों के स्वास्थ का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यहां खिलाड़ियों के खाने का भी सही इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन पर लगे खिलाड़ियों के इस आरोप को अधिकारियों ने बेबुनियाद ठहराया है। इस संबंध में मणिपुर स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रवीण सिंह का कहना है कि यहां आए सभी हॉकी खिलाड़ियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को जिन साफ-सुथरे कमरों में ठहराया गया है, वहां कंबल, हीटर, कॉर्पोर्ट और चादर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।


वहीं खिलाड़ियों की इस समस्या को सुनने के बाद हॉकी इंडिया की सीईओ एलिना नॉर्मन ने इस जगह का जायजा लिया। इस निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं में थोड़ी कमी जरूर है, लेकिन इसे समय रहते सुधारा जाएगा। नॉर्मन ने खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं में तुरंत सुधार का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed