फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Narinder Batra Resigns as President Of International Hockey Federation also leaves ICO membership

Narinder Batra Resignation: नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, आईओसी की सदस्यता भी छोड़ी

Mon, 18 Jul 2022 04:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने तीन अलग-अलग पत्र लिखकर आईओए, आईओसी और हॉकी फेडरेशन से अपने पद से इस्तीफा दिया है। 
 

विज्ञापन
Narinder Batra Resigns as President Of International Hockey Federation also leaves ICO membership
नरिंदर बत्रा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता छोड़ी है और भारतीय ओलंपिक संघ से भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने तीन अलग-अलग आधिकारिक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 मई को अपने फैसले में हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्यता को खत्म कर दिया। इसी सदस्यता के आधार पर बत्रा ने चुनाव लड़ा था और 2017 में जीत भी हासिल की थी। 
विज्ञापन


हाई कोर्ट के फैसले के बाद बत्रा का भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से हटना तय था। इसके साथ ही उन्होंने बाकी दो जिम्मेदारियों को भी छोड़ने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के कार्यकारी बोर्ड को पत्र लिखकर कहा "निजी कारणों की वजह से मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से हटने के बाद बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता छोड़नी पड़ती। ऐसे में उनका फैसला समझा जा सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा चौकाने वाला है। वो इस पद पर रहकर भारतीय हॉकी की सेवा कर सकते थे। 

2017 में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने वाले बत्रा ने 25 मई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। इस समय उन्होंने कहा था कि वो हॉकी में ज्यादा समय देना चाहते हैं। इस वजह से ऐसा कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया है। 


नरिंदर बत्रा कथित तौर पर व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए 35 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल करने के आरोप में जांच के दायरे में हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव पिछले दिसंबर में होने थे, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका के बाद चुनाव का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। आरोप है कि यह राष्ट्रीय खेल संहिता और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के चार्टर के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed