{"_id":"5eb6dc838ebc3e908c64148d","slug":"narinder-batra-gets-extension-as-international-hockey-federation-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIH अध्यक्ष के तौर पर नरिंदर बत्रा का कार्यकाल बढ़ा, मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया फैसला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH अध्यक्ष के तौर पर नरिंदर बत्रा का कार्यकाल बढ़ा, मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया फैसला
Sat, 09 May 2020 10:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 09 May 2020 10:08 PM IST
सार
- बत्रा को नवंबर 2016 में FIH का अध्यक्ष चुना गया था
- अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के भी सदस्य हैं बत्रा
विज्ञापन
Narinder Batra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के प्रमुख के रूप में कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है क्योंकि इसकी सालाना कांग्रेस कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित हो गई है। कांग्रेस को स्थगित करने का फैसला शुक्रवार को एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
पहले यह कांग्रेस 28 अक्तूबर को नई दिल्ली में शुरू होनी थी। बत्रा ने कहा, 'आगे होने वाले कई टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के लिए हम पूरी शिद्दत से सभी राष्ट्रीय संघों के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं।' एफआईएच ने अपने बयान में कहा कि स्थगित हुई कांग्रेस की तारीख की पुष्टि जल्द से जल्द की जाएगी। इसके अनुसार, 'यह फैसला दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के कारण हुई मौजूदा अनिश्चितता के कारण लिया जो एफआईएच कानून की 12.1 धारा के अंतर्गत लिया गया है।'
विज्ञापन
इस स्थगन का मतलब है कि सभी एफआईएच अधिकारियों के कार्यकाल को अगले साल की कांग्रेस तक बढ़ा दिया जाएगा। विश्व संस्था ने कहा, 'इसी तरह एफआईएच अध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का अक्टूर 2020 तक समाप्त होने वाले मौजूदा कार्यकाल मई 2021 में होने वाली कांग्रेस तक बढ़ा दिया जाता है और इसी के आधार पर इन पदों के आगामी कार्यकाल को कम (2021 के मध्य से 2024 तक) कर दिया जाता है।'
विज्ञापन