{"_id":"5c6ff2c6bdec22739a5bfbe0","slug":"mushtaque-ahmad-and-asima-ali-for-their-new-posts-in-asian-hockey-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्ताक अहमद-असीमा अली को मिला एशियाई हॉकी महासंघ में मुकाम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
मुश्ताक अहमद-असीमा अली को मिला एशियाई हॉकी महासंघ में मुकाम
Fri, 22 Feb 2019 06:31 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
मुश्ताक अहमद , असीमा अली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के मोहम्मद मुश्ताक अहमद और असीमा अली को शुक्रवार को जापान के गिफू में आयोजित कांग्रेस में चार साल के लिए एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) का क्रमश: उपाध्यक्ष और कार्यकारी समिति सदस्य चुना गया। मुश्ताक अहमद अभी हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं जबकि असीमा राष्ट्रीय महासंघ की उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
असीमा के अलावा मुश्ताक अहमद भी अब एएचएफ कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बन गये हैं। हॉकी इंडिया ने भी एएचएफ में उनकी नियुक्तियों पर दोनों को बधाई दी। हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने बयान में कहा, 'मैं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद और हॉकी इंडिया की उपाध्यक्ष असीमा अली को नये पदों के जरिये एएचएफ कार्यकारी बोर्ड में सदस्य चुने जाने के लिये बधाई देता हूं।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन