{"_id":"2cac3f32-6aee-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-magicians-get-first-wins-against-up-wizards","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल: मुंबई ने खोला जीत का खाता","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल: मुंबई ने खोला जीत का खाता
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jan 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की सबसे फिसड्डी टीम मुंबई मैजिशियन ने आखिरकार यूपी विजार्ड्स को 4-0 से हराकर पहली जीत का स्वाद चख ही लिया। मुंबई मैजिशियन लगातार सात मैचों में शिकस्त खाने के बाद टूटे हौसलों के साथ यूपी का सामना करने उतरी थी। लेकिन इस मैच में मुंबई ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए यूपी को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कोच रिक चार्ल्सवर्थ की अगुवाई वाली मुंबई आठ मैचों में पहली बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है। दूसरी ओर, यूपी विजार्ड्स की आठ मैचों में यह तीसरी हार है। यूपी ने अंतिम क्षणों में गोल करने के लिए अपने गोलकीपर को वापस बुला दिया बैंच पर बिठा दिया लेकिन उसकी यह रणनीति भी बेकार चली गई।
विज्ञापन
मुंबई के लिए कप्तान संदीप सिंह ने दो गोल (52वें और 66वें), जॉनी जसरोटिया (13वें) और जेसन विल्सन (45वें) ने एक-एक गोल किया। मेजबान टीम को अंतिम मिनट में पेनाल्टी कार्नर से पांचवां गोल करने का भी मौका मिला था लेकिन उसके खिलाड़ी पुश को संभालने में नाकाम रहे। हालांकि इस जीत के बावजूद मुंबई की टीम पांचवें नंबर पर बरकरार है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अभी भी बहुत कम है। मुंबई के अब आठ मैचों में 12 अंक हो गए हैं जबकि यूपी के आठ मैचों से 18 अंक हैं।
विज्ञापन