फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Mens Hockey coach Sjoerd Marijne said that Player-driven approach aiding India

हॉकी कोच ने कहा, गेंद छीनने की कला से खिलाड़ियों को मिलेगी हॉकी में और सफलता

Wed, 08 Nov 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 08 Nov 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Mens Hockey coach Sjoerd Marijne said that Player-driven approach aiding India
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter

हॉकी इंडिया की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हॉकी में महिला और पुरूष दोनों ही टीमों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों ने हाल ही में एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है।

विज्ञापन


ऐसी जीत के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मरीन्ये ने कहा है कि यदि खिलाड़ियों ने गेंद छीनने के कौशल में सुधार नहीं किया तो भारत विश्व रैंकिंग में छठे नंबर से आगे नहीं बढ़ पाएगा। फिलहाल भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर है।
विज्ञापन


एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम हॉकी बेंगलुरु में विश्व लीग फाइनल्स की तैयारियां कर रही है जो एक से दस दिसंबर के बीच भुवनेश्वर में होगी। कोच मरीन्ये ने कहा, 'मेरा मानना है कि हम प्रत्येक विभाग में सुधार कर सकते हैं। खिलाड़ियों को गेंद छीनने के अपने कौशल में सुधार करना होगा, क्योंकि जवाबी हमला करना भारत का एक मजबूत पक्ष है। हम इसमें काफी अच्छे हैं और हम किसी भी देश के लिए खतरा बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- महिला एशिया कप हॉकी खिताब जीतने वाली टीम के सदस्यों को मिलेगा 1-1 लाख का ईनाम

मरीन्ये ने कहा, 'कुछ मौकों पर हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन कई बार हमारा प्रदर्शन खराब रहता है। अगर हमने इस पर काम नहीं किया तो प्रतिद्वंद्वी टीमें हमारे खिलाफ गोल करेंगी। हमें अपनी निरंतरता पर काम करने की जरूरत है।'

भारतीय महिला हॉकी टीम की टॉप टेन में एंट्री

Mens Hockey coach Sjoerd Marijne said that Player-driven approach aiding India
महिला हॉकी टीम - फोटो : SELF

वहीं, पुरुष टीम के जीतने के बाद एशिया कप हॉकी में भारतीय महिला हॉकी टीम चीन को फाइनल में हरा कर चैंपियन बन गई। यह जीत भारतीय महिला हॉकी टीम को 13 साल के बाद हासिल हुई है। महिला हॉकी टीम के कोच हरेन्द्र सिंह इस जीत से काफी खुश हैं।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन (एफआईएच) द्वारा जारी नई रैंकिंग में भारतीय महिला टीम ने दो स्थान की छलांग लगाकर टॉप टेन में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम को एशिया कप की खिताबी जीत का फायदा हुआ है। एफआईएच की ओर से जारी ताजा टीम रैंकिंग में भारतीय टीम दो पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पुरुष टीम छठे स्थान पर बरकरार है। 

हालांकि महिला रैंकिंग में पहले तीन स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। नीदरलैंड पहले, इंग्लैंड दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर बनी हुई है। जबकि पुरुषों की रैंकिंग में अर्जेंटीना दुनिया की नंबर एक टीम बनी हुई है वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। वहीं दो स्थान की छलांग लगाकर बेल्जियम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed