{"_id":"5c715ec2bdec2273a83bae21","slug":"manpreet-singh-named-2018-player-of-the-year-by-asian-hockey-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनप्रीत को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
मनप्रीत को साल 2018 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान
Sat, 23 Feb 2019 08:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
manpreet singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने वर्ष 2018 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया है, जबकि महिला टीम की स्ट्राइकर लालरेमसियामी को वर्ष की उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
मनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम मस्कट में एशियाई चैंपियन्स ट्राफी में अजेय रही थी। भारत को उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। उन्होंने टीम को ब्रेडा में एफआईएच चैंपियन्स ट्राफी में रजत पदक दिलाने में योगदान दिया था।
विज्ञापन
18 वर्षीय लालरेमसियामी ने महिला टीम की तरफ से विश्व कप 2018 और एशियाई खेलों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। भारत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। वह ब्यूनसआयर्स में युवा ओलंपिक खेलों में भी खेली थी जिसमें भारतीय टीम रजत पदक जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
भारतीय पुरूष टीम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिला। भारतीय टीम भुवनेश्वर में विश्व कप में शीर्ष आठ में पहुंचने वाली एकमात्र एशियाई टीम थी। इनपुट-भाषा