फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   manpreet singh and rani rampal bag Player of the Year awards at Hockey India Annual Awards 

मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने किया पुरस्कृत

Sun, 08 Mar 2020 09:02 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 09:02 PM IST
सार

  • हॉकी इंडिया ने हरबिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
manpreet singh and rani rampal bag Player of the Year awards at Hockey India Annual Awards 
मनप्रीत और रानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को तीसरे हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2019 में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और महिला टीम की कप्तान रानी को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। मनप्रीत और रानी को ट्रॉफी के अलावा 25-25 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक 1964 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हरबिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया। वह 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के भी सदस्य रहे। उन्हें 30 लाख रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन


पुरस्कारों के दौरान खिलाड़ियों को एक करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये की इनामी राशि सौंपी गई। मनप्रीत को पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के 2019 के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने वाले पहले भारतीय बने थे। रानी भी जनवरी में विश्व खेलों की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी मिला सम्मान

  • विवेक सागर प्रसाद (पुरुष) व ललरेमसियामी (महिला) : वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी
  • हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) : डिफेडर ऑफ द ईयर
  • नेहा गोयल (महिला) : मिडफील्डर ऑफ द ईयर
  • कृष्ण बी पाठक (पुरुष) : गोलकीपर ऑफ द ईयर
  • मनदीप सिंह (पुरुष) : फॉरवर्ड ऑफ द ईयर

दीप ग्रेस, कोथाजीत सिंह और सविता पुनिया को 200 मैच खेलने पर और हरमनप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय व निकी प्रधान को सौ मैच खेलने पर माइलस्टोन अवॉडर्स से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed