फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior Hockey World Cup: Team India will try to maintain the winning streak, will face Germany in semi-finals

Junior Hockey World Cup: जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में आज जर्मनी से मुकाबला

Thu, 14 Dec 2023 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

भारत ने चौथी रैंकिंग वाली नीदरलैंड टीम को क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराया था। हाफ टाइम तक दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारत ने जीत दर्ज की थी।
 

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup: Team India will try to maintain the winning streak, will face Germany in semi-finals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम जूनियर पुरुष विश्वकप हॉकी सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को जर्मनी जैसी मजबूत टीम के सामने होगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखते हुए चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश का होगा। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारत ने चौथी रैंकिंग वाली नीदरलैंड टीम को क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराया था। हाफ टाइम तक दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कप्तान उत्तम सिंह ने आखिरी सीटी बजने से तीन मिनट पहले विजयी गोल दागा। उपकप्तान अरिजीत सिंह हुंडल ने मैच में दो गोल किए। कप्तान उत्तम ने कहा, ‘हमें दबाव में खेलने की आदत हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल हो या जोहोर कप में कांस्य का मुकाबला, हमने दबाव में ही खेलकर जीत दर्ज की है। हमने इस पर काम किया है और इस कौशल को निखारा है। इस टीम के पांच खिलाड़ी पहले भी जूनियर विश्व कप खेल चुके हैं और यह अनुभव काम आ रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का मनोबल इसलिए भी बढ़ा है कि गोल गंवाने के बाद टीम ने वापसी की है। नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआत में बैकफुट पर रहने के बाद उन्होंने आक्रामक खेल दिखाकर जीत दर्ज की। जर्मन टीम को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका डिफेंस बहुत मजबूत है। इसके अलावा वे तेजी से जवाबी हमले बोलने में माहिर हैं। डच टीम के खिलाफ रोहित ने आखिरी क्वार्टर में छह पेनाल्टी कॉर्नर बचाकर भारत को जीत दिलाई। भारतीय टीम को पेनाल्टी कॉर्नर देने की इस आदत से बचना होगा क्योंकि जर्मनी के खिलाफ यह भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed