फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior Hockey World Cup: Indian team lost 1-3 to France in bronze medal match, lost in second consecutive match

Junior Hockey World Cup: भारतीय टीम को कांस्य पदक के मुकाबले में फ्रांस से 1-3 से मिली हार, लगातार दूसरे मैच में मिली हार

Sun, 05 Dec 2021 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Dec 2021 11:25 PM IST
सार

फ्रांस ने मैच में 14 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, तो भारत ने सिर्फ तीन कॉर्नर हासिल किए। इस टूर्नामेंट में दो बार फ्रांस ने भारत को हराया। शुरुआती मुकाबले में 4-5 से मात दी थी।

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup: Indian team lost 1-3 to France in bronze medal match, lost in second consecutive match
फ्रांस ने भारत को हराया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लगातार दूसरे खिताब का सपना तो जर्मनी ने पहले ही तोड़ु दिया था फ्रांस ने कांसे से भी महरूम कर दिया। गत चैंपियन भारत को जूनियर हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में फ्रांस के हाथों में 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। फ्रांस के लिए कप्तान टिमोथी क्लेमेंट (26वें, 34वें, 47वें मिनट) ने हैट्रिक जड़ी। उन्होंने यह तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे। 
विज्ञापन


भारत के लिए एकमात्र गोल सुदीप चिरमाको (42वें मिनट) ने किया। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद यह भारतीयों के लिए लगातार दूसरा फ्लॉप शो रहा। को शुरुआती मुकाबले में भी फ्रांस से 4-5 से हार मिली थी। तीसरे-चौथे स्थान का मैच विवेक सागर प्रसाद की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में फ्रांस से मिली 4-5 की हार का बदला चुकता करने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 
विज्ञापन


यूरोपीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से मेजबानों पर दबदबा बनाना जारी रखा। पिच पर फ्रांस की टीम काफी बेहतर थी जिसने पहले क्वार्टर में धीमी शुरुआत के बाद नियंत्रण बनाया और 14 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। वहीं भारतीय टीम सिर्फ तीन पेनाल्टी कॉर्नर ही हासिल कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed