फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior Hockey World Cup Indian captain Vivek said unity and mutual coordination is the strength of the team

जूनियर हॉकी विश्व कप: भारतीय कप्तान विवेक बोले- एकता और आपसी तालमेल टीम की ताकत

Sun, 21 Nov 2021 01:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 01:46 AM IST
सार

भारतीय कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने कहा, खिलाड़ियों ने साथ में अभ्यास किया और लक्ष्य यह खिताब फिर जीतना है। हमारे बीच एकता और आपसी तालमेल बेहतर हुआ है। 
 

विज्ञापन
Junior Hockey World Cup Indian captain Vivek said unity and mutual coordination is the strength of the team
हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय कप्तान विवेक सागर प्रसाद का मानना है कि 24 नवंबर से शुरू हो रहे एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप में एकता और आपसी तालमेल उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत होगी।
विज्ञापन

प्रसाद ने कहा, ‘जूनियर टीम ने 2018 और 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 2020 में कोरोना महामारी के कारण हमारे लिए भी समय कठिन था। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने साथ में अभ्यास किया और लक्ष्य यह खिताब फिर जीतना है। हमारे बीच एकता और आपसी तालमेल बेहतर हुआ है । टीम का ढांचा भी सुधरा है।’ 
विज्ञापन


लखनऊ में 2016 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पहले दिन फ्रांस से खेलेगी। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे प्रसाद ने कहा कि मनिंदर सिंह, राहुल राजबर और संजय उनके प्रमुख खिलाड़ी होंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने 2017 में पहली बार भारतीय पुरुष जूनियर टीम की कमान मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप में संभाली थी जहां भारत तीसरे स्थान पर रहा । उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया था । वह 2018 में भारत की सीनियर टीम में शामिल हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed