{"_id":"61aa935f96ccc73bed08c505","slug":"junior-hockey-world-cup-a-person-from-the-media-center-found-to-be-corona-infected-world-cup-final-to-be-held-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Junior Hockey World Cup: मीडिया सेंटर का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित, रविवार को होना है फाइनल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Junior Hockey World Cup: मीडिया सेंटर का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित, रविवार को होना है फाइनल
Sat, 04 Dec 2021 03:30 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Dec 2021 03:30 AM IST
सार
स्थानीय आयोजन समिति के अनुसार यह व्यक्ति ओडिशा सरकार के खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
जूनियर हॉकी विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कड़े प्रोटोकॉल के बावजूद जूनियर हॉकी विश्व कप कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जो कलिंगा स्टेडियम पर मीडिया सेंटर के संपर्क में था। बायो बबल के भीतर होने और इसकी कवरेज के लिए आए मीडिया कर्मियों की हर 48 घंटे में आरटी पीसीआर जांच होने के बावजूद गुरुवार को कराए गए टेस्ट में एक व्यक्ति संक्रमित निकला।
स्थानीय आयोजन समिति के अनुसार यह व्यक्ति ओडिशा सरकार के खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जर्मन टीम ने भारत को 4-2 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका सामना अर्जेंटीना से होगा। वहीं, भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए फ्रांस से भिड़ेगी।
जर्मनी ने दस मिनट में चारों गोल दागे। उसके लिए इरिक क्लेनलेन (15वें मिनट), आरोन फ्लैटेन (21वें मिनट), कप्तान हेंस मूलर (24वें) और क्रिस्टोफर कुटर (25वें मिनट) ने गोल किए। भारत की ओर से उत्तम सिंह (25वें मिनट) और बॉबी सिंह धामी (60वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। जर्मनी इससे पहले 2013 में दिल्ली में हुए विश्व कप में फाइनल में पहुंची थी और विजेता बनी थी। लखनऊ में 2016 में उसने कांसा जीता था।