{"_id":"5e87e5538ebc3e75e205fce8","slug":"international-hockey-federation-extends-pro-league-suspension-for-the-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईएच प्रो हॉकी लीग अब हो सकती है जुलाई-अगस्त में, कोरोना की वजह से हुई है स्थगित","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एफआईएच प्रो हॉकी लीग अब हो सकती है जुलाई-अगस्त में, कोरोना की वजह से हुई है स्थगित
Sat, 04 Apr 2020 07:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
प्रो हॉकी लीग
- फोटो : social media
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे सत्र को और आगे बढ़ा दिया है और अब यह मैच जुलाई-अगस्त में कराए जा सकते हैं। एफआईएच पहले भी प्रो लीग को दो बार निलंबित कर चुका है। एफआईएच ने 15 अप्रैल से पहले होने वाले सारे मैच स्थगित कर दिए थे और बाद में निलंबन 17 मई तक बढ़ा दिया।
विज्ञापन
एफआईएच सीईओ थियरे वेल ने कहा, ‘कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए एफआईएच और सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय संघों ने प्रो लीग के बाकी मैच जुलाई-अगस्त में कराने का फैसला किया है। इस समय वर्तमान कार्यक्रम के सारे मैच आगामी सूचना तक रोक दिए गए हैं।’ वेल ने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी इस महामारी का असर पड़ेगा। हम भी वित्त प्रबंधन और बजट नियोजन के दौरान इसे ध्यान में रखेंगे।
विज्ञापन