{"_id":"6091cdde8ebc3e96fc0d7ec9","slug":"indias-fih-pro-league-match-to-be-held-in-europe-postponed-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: भारत के यूरोप में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैच कोविड-19 के कारण स्थगित","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी: भारत के यूरोप में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैच कोविड-19 के कारण स्थगित
Wed, 05 May 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 05 May 2021 04:12 AM IST
सार
- एफआईएच ने बयान में कहा, एफआईएच, हॉकी इंडिया के अलावा जर्मनी, स्पेन और ग्रेट ब्रिटेन के राष्ट्रीय हॉकी संघ इन मैचों को किसी और तारीख पर कराने के सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं
विज्ञापन
प्रो हॉकी लीग
- फोटो : social media
विस्तार
भारत के इस महीने स्पेन और जर्मनी के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों को इस एशियाई देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा में पाबंदियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। हॉकी की वैश्विक संचालन संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कोविड-19 के कारण अंतररष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने लिया फैसला
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 15 और 16 मई को स्पेन जबकि 23 और 24 मई को जर्मनी के खिलाफ दो चरण के मुकाबले खेलने थे। एफआईएच ने बयान में कहा, एफआईएच, हॉकी इंडिया के अलावा जर्मनी, स्पेन और ग्रेट ब्रिटेन के राष्ट्रीय हॉकी संघ इन मैचों को किसी और तारीख पर कराने के सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लंदन में आठ और नौ मई को होने वाले मैचों को भी इससे पहले स्थगित किया गया था।’ बयान के अनुसार, वैश्विक हॉकी समुदाय की ओर से एफआईएच भारतीय हॉकी समुदाय, उनके परिवार और मित्रों के प्रति समर्थन और सहानुभूति जताना चाहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत के लिए मुश्किल समय में हमारी सहानुभूति सभी भारतीयों के साथ है। पिछले महीने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ लंदन में होने वाले भारत के एफआईएच प्रो लीग मैचों को भी स्थगित कर दिया गया था। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन के देश को यात्रा से संबंधित लाल सूची में डाले जाने के बाद यह फैसला किया गया था।