फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian womens team loses 0-2 to Germany in their second Pool A match

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार, जर्मनी से मिली करारी शिकस्त

Mon, 26 Jul 2021 07:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 26 Jul 2021 07:16 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की निराशाजनक शुरुआत
  • पुल ए के दूसरे मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया
  • भारतीय हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार
  • पहले मैच में नीदरलैंड्स ने भारत को 5-1 से हराया था

विज्ञापन
Indian womens team loses 0-2 to Germany in their second Pool A match
भारत बनाम जर्मनी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम को पुल एक के दूसरे मैच में जर्मनी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। 'खेलों के महाकुंभ' में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5-1 से हराया था। खेल के शुरू होने के कुछ ही देर बाद यानी 12वें मिनट में जर्मनी ने पहला गोल किया और भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस तरह पहला हाफ जर्मनी के नाम रहा। वह भारत से 1-0 से आगे था। वहीं, तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही जर्मनी ने एक और गोल कर भारत को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। जर्मनी की तरफ से यह गोल 35वें मिनट में ऐनी श्रोडर किया। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करने की पूरजोर कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इस दौरान भारतीय टीम को कई मौके भी मिले लेकिन उसे भुनाने में भारतीय टीम असफल रही। भारत का सामना बुधवार को ब्रिटेन से होगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed