फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian womens hockey team will tour Australia Under the leadership of savita punia will play three matches

Hockey: सविता की अगुवाई में महिला हॉकी टीम करेगी ऑस्ट्रेलिया का करेगी दौरा, तीन मैचों में लेगी हिस्सा

Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 May 2023 10:45 PM IST
सार

गोलकीपर सविता पूनिया को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी। बिछु देवी खारीबम टीम में शामिल दूसरी गोलकीपर हैं।

विज्ञापन
Indian womens hockey team will tour Australia Under the leadership of savita punia will play three matches
कप्तान सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 18 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की शृंखला के लिए सोमवार को 20 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। भारतीय टीम अपने इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी दो मैच खेलेगी। यह दौरा हांगझू एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोलकीपर सविता पूनिया को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि दीप ग्रेस एक्का टीम की उपकप्तान होंगी। बिछु देवी खारीबम टीम में शामिल दूसरी गोलकीपर हैं। रक्षा पंक्ति में दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और गुरजीत कौर को टीम में शामिल किया गया है। निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति और बलजीत कौर मध्य पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुभवी वंदना कटारिया अग्रिम पंक्ति की अगुवाई करेंगी, जिसने लालरेमसियामी, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, दो कड़े अभ्यास सत्र के बाद हम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत है और हम आक्रामक हॉकी खेलना पसंद करेंगे। हमारी कड़ी परीक्षा होगी और हम अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत रखकर उनकी तेजी और आक्रामकता की बराबरी करना चाहेंगे। भारत 18, 20 और 21 मई को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा जबकि इसके बाद 25 और 27 मई को ऑस्ट्रेलिया ए से भिड़ेगा। सभी पांचों मैच एडिलेड के मेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed