फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian womens hockey team loses 0-1 to Australia in semi-final, face England in bronze medal match

CWG 2018: 'रानी ब्रिगेड' का फाइनल में पहुंचने का सपना रह गया अधूरा, अब ब्रॉन्ज के लिए होगी लड़ाई

Thu, 12 Apr 2018 07:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Indian womens hockey team loses 0-1 to Australia in semi-final, face England in bronze medal match
महिला हॉकी टीम - फोटो : SELF

भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पुल-ए के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 0-1 के अंतर से हारी। रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। भारत को सेमीफाइनल में मात देने वाली ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में मुकाबला शनिवार को न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह हावी रही। पाचवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम ने उन्हें गोल करने से रोक दिया। इसके बाद भारत के एक खिलाड़ी को पैर में चोट लगी, जिसके बाद भारतीय टीम ने एक रेफरल मांगा। मगर उस रेफरल को नकार दिया गया। भारत को मैच के बचे 50 मिनट बिना रेफरल के खेलना पड़ा।
विज्ञापन


बहरहाल, 9वें मिनट में डिफेंडर सुनिता लाकरा को ग्रीन कार्ड मिला, जिसके बाद उनको 2 मिनट तक स्टेडियम से बाहर बैठना पड़ा। कुल मिलाकर पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच का मुकाबला काफी टक्कर का रहा। पहले क्वार्टर में भारत को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला। इसके साथ ही पहला क्वार्टर 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर की शुरुआती मुकाबले के कुछ ही देर के बाद भारत को एक झटका लगा। दरअसल, फिर एक स्टार खिलाड़ी गुरजीत कौर को पीला कार्ड दिखाया गया, जिसके चलते भारतीय टीम को अगले 5 मिनट तक 10 ही खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी को भी ग्रीन कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण उन्हें भी अगले 2 मिनट तक मैदान से बाहर बैठना पड़ा। इस तरह दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ और पहले हाफ का खेल 0-0 की बराबरी पर छूटा।

Indian womens hockey team loses 0-1 to Australia in semi-final, face England in bronze medal match
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : file

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में तीसरे मिनट में ऑस्ट्रेलिया को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसका फायदा कंगारू टीम नहीं उठा पाई। मगर 7वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक गोल कर भारतीय टीम पर 1-0 की बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह गोल ग्रेस स्टेवर्ट ने किया।  इसके बाद भारतीय कप्तान रानी रामपाल सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण उन्हें 2 मिनट तक बाहर बैठना पड़ा। जिसके बाद भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल बढ़ गई। खेल में वापसी करना थोड़ा कठीन हो गया। तीसरे क्वार्टर का खेल 1-0 पर खत्म हुआ।

चौथे क्वार्टर के तीसरे मिनट में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत गोल करने में माकाम रही। इसके थोड़ी देर बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। मगर उसे भी भारत ने गंवा दिया और गोल करने में असफल रही। 1-0 बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारतीय टीम पर हावी रही। आखिरी मिनट तक भारतीय टीम एक गोल करने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इनके प्रयासों पर पानी फेर दिया और कंगारू टीम मैच जीतने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed