फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian womens hockey team defeats Spain in final by 3-0 to win Spanish Hockey Federation tournament

Hockey: देश की बेटियों ने जीता स्पैनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट, भारतीय टीम ने स्पेन को फाइनल में 3-0 से हराया

Sun, 30 Jul 2023 08:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Jul 2023 08:04 PM IST
सार

आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही मजबूत शुरुआत की। खिलाड़ियों ने सतर्कता बरतते हुए छोटे और सटीक पास से अनुशासित प्रदर्शन जारी रखा।

विज्ञापन
Indian womens hockey team defeats Spain in final by 3-0 to win Spanish Hockey Federation tournament
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को मेजबान स्पेन पर 3-0 से हराकर स्पैनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ पर हो रहे स्पैनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया। भारतीय टीम को अभी तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है, उसके लिए वंदना कटारिया ने 22वें मिनट, मोनिका ने 48वें मिनट और उदिता ने 58वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन

शनिवार को लालरेमसियामी की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड पर सफलता से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही मजबूत शुरुआत की। खिलाड़ियों ने सतर्कता बरतते हुए छोटे और सटीक पास से अनुशासित प्रदर्शन जारी रखा जिससे उन्होंने सर्किल में मौके बनाए लेकिन मेहमान टीम पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन ने भी पहले क्वार्टर के अंतिम पांच मिनट में कुछ अच्छे प्रयास किए लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने बेहतरीन बचाव कर प्रतिद्वंद्वियों को दूर ही रखा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाया जिससे उनकी बढ़त हासिल करने की मंशा स्पष्ट दिखाई दी। सुशीला ने 22वें मिनट में मैदानी गोल करने का अच्छा मौका बनाया और नेहा गोयल को सर्किल के ऊपर पास दिया लेकिन उनका शॉट स्पेनिश गोलकीपर क्लारा पेरेज के पैड से वापस आ गया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ स्टार रहीं लालरेमसियामी ने रिबाउंड को गोलकीपर के पास हिट लगाया और वहीं मौजूद वंदना ने इसे छुआकर गोललाइन के अंदर पहुंचा दिया। बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सर्किल के अंदर कई बार सेंध लगाई। स्पेन पर दबाव बढ़ता जा रहा था और भारत ने मोनिका के पेनल्टी कॉर्नर पर 48वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त दोगुनी कर दी।

भारत ने फिर दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान और सुशीला चानू की बदौलत रक्षण भी मजबूत किया जिससे स्पेन के हमलों पर लगाम लगी रही। हूटर बजने से दो मिनट पहले उदिता ने बेहतरीन ड्रिब्लिंग का नजारा पेश करते हुए तीसरा गोल दाग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed