{"_id":"581e09654f1c1b8c3c4360f8","slug":"indian-women-s-hockey-team-won-asian-champions-trophy-hockey-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी किया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी किया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : hocky india
पुरुषों के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। सिंगापुर में आयोजित स्पर्धा के फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1 के मुकाबले 2 गोल से हरा दिया। भारत ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिये किए।
भारत की ओर से दीप ग्रेस इक्का ने तीसरे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन चीन ने दूसरे हाफ में 44वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच खत्म होने से पहले 60वें मिनट में दीपिका ने एक और गोल कर भारत के लिए खिताबी गोल दागा और भारत को जीत दिला दी।
भारतीय महिलाओं ने पहली बार यह खिताब जीतने में सफल हुई है। भारत और चीन दोनों ही टीमें अबतक यह खिताब नहीं जीत सकीं थीं। दोनों टीमों के बीच एक दिन पहले खेले गए लीग मैच में चीन ने भारत को 3-2 से हरा दिया था।