फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Women’s Hockey Team Thrash Singapore by 10-0 in Asia Cup

एशिया कप: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 10-0 से धोया

Sat, 28 Oct 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 28 Oct 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Indian Women’s Hockey Team Thrash Singapore by 10-0 in Asia Cup
रानी रामपाल - फोटो : sportstarlive

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2017 में धमाकेदार शुरुआत करते हुए शनिवार को ककामिगाहरा (जापान) में सिंगापुर को 10-0 से हराया। भारत की तरफ से नवनीत कौर (3' और 41'), रानी (15' और 18') और नवजोत कौर (30' और 50') ने दो-दो गोल दागे जबकि लालरेमसिअमी (18'), दीप ग्रेस एक्का (25'), गुरजीत कौर (41') और सोनिका (45') ने एक-एक गोल किया। पूल 'ए' के मैच में टीम इंडिया ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को चीन से होगा।

विज्ञापन


भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सिंगापुर के घेरे में अपना दबदबा बनाए रखा। टीम इंडिया ने लगातार गोल करने के प्रयास किए, जिसमें वो पूरी तरह सफल भी रहे।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने गोल दागने की शुरुआत मैच के तीसरे ही मिनट में की जब नवनीत ने गेंद जाली के अंदर पहुंचाई। इसके बाद रानी ने 15वें मिनट में गोल करके टीम इंडिया को पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2017: भारतीय जूनियर टीम ने अमेरिका को 22-0 से हराया


भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और चार गोल भी जमाए। इससे टीम इंडिया की बढ़त 6-0 हो गई। देखते ही देखते टीम इंडिया ने मैच 10-0 से अपने नाम कर लिया।

हालांकि, गौर करने वाली बात ये भी रही कि भारतीय डिफेंडरों ने भी अच्छा खेल दिखाया और कई बार सिंगापुर के स्ट्राइकर्स को गोल बनाने के मौके से रोक दिया। इससे पहले चीन ने मलेशिया को नजदीकी मुकाबले में 5-4 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed