फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women's hockey team lose to reigning Olympic champions Netherlands in a FIH Pro League match

Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रो लीग के मैच में मिली हार, ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड ने दी मात

Mon, 24 Feb 2025 09:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:57 PM IST
सार

नीदरलैंड के लिए एम्मा रीजन (सातवें मिनट), फेलिस एल्बर्स (34वें, 47वें मिनट) और फे वैन डेर एल्स्ट (40वें मिनट) ने गोल दागकर जीत हासिल की। भारत के लिए दोनों गोल उदिता (18वें और 42वें मिनट) द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए।

विज्ञापन
Indian women's hockey team lose to reigning Olympic champions Netherlands in a FIH Pro League match
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग मैच में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को गोल करने के बेहतर मौके मिले जिसमें उसे 13 पेनल्टी कॉर्नर, जबकि नीदरलैंड को सिर्फ तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारत मौकों का फायदा नहीं उठा सका।
विज्ञापन

सविता का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच
नीदरलैंड के लिए एम्मा रीजन (सातवें मिनट), फेलिस एल्बर्स (34वें, 47वें मिनट) और फे वैन डेर एल्स्ट (40वें मिनट) ने गोल दागकर जीत हासिल की। भारत के लिए दोनों गोल उदिता (18वें और 42वें मिनट) द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए। यह भारत की अनुभवी गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पूनिया का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। रीजन ने सातवें ही मिनट में रिवर्स हिट से उन्हें पछाड़ते हुए गोल कर दिया। भारतीय टीम ने जल्द ही लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, पर दोनों ही बेकार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीयों ने दूसरे क्वार्टर में भी तेजी बनाए रखी और दो और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जिनमें से दूसरे को उदिता ने गोल में बदला। नीदरलैंड ने 25वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारत ने मजबूती से बचाव किया। लेकिन छोर बदलने के चार मिनट बाद एल्बर्स ने ढीली गेंद पर कुछ भारतीय डिफेंडरों को चकमा देते हुए दूसरी भारतीय गोलकीपर बीचू देवी खारीबाम को पीछे छोड़ते हुए एक बेहतरीन रिवर्स हिट के साथ गोल करके नीदरलैंड को 2-1 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

इसके बाद वैन डेर एल्स्ट ने मैदानी गोल से नीदरलैंड की बढ़त मजबूत की। उदिता ने 42वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अंतर को कम किया। एल्बर्स ने 47वें मिनट में एक और बेहतरीन मैदानी गोल करके नीदरलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी जो उनका दिन का दूसरा गोल था। भारत मंगलवार को रिटर्न लेग मैच में फिर से नीदरलैंड से खेलेगा और उसकी कोशिश जीत दर्ज करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed