फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women's hockey team chief coach Harendra Singh has resigned from the post with immediate effect

Women's Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक दिया इस्तीफा, जानें क्या रहा कारण

Mon, 01 Dec 2025 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

मारिन की भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में वापसी हो सकती है जिनके मार्गदर्शक में भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
Indian women's hockey team chief coach Harendra Singh has resigned from the post with immediate effect
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरेंद्र ने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही टीम के मुख्य कोच नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की भारतीय टीम में इस पद पर वापसी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अचानक हुए घटनाक्रम में हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि वह तुरंत प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह विशुद्ध रूप से उनका निजी फैसला है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, मारिन की भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में वापसी हो सकती है जिनके मार्गदर्शक में भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही थी। मारिन ने अगस्त 2021 में महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया था। अमेरिका में हॉकी टीम के कोच रहे हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में ही पद संभाला था। इससे पहले वह लखनऊ विश्व कप 2016 विजेता जूनियर पुरूष हॉकी टीम के कोच रहे थे।
विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले एक साल में निराशाजनक रहा है। एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में भारतीय टीम ने 16 मैचों में महज दो जीत दर्ज की और अगले सत्र के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed