फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women's hockey team beats Ireland 2-1 in under-21 four-nation tournament

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-1 से हराया

Sun, 02 Jun 2019 03:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 02 Jun 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Indian women's hockey team beats Ireland 2-1 in under-21 four-nation tournament
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : pti

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आयरलैंड को केंटोर फित्जगेराल्ड अंडर 21 अंतरराष्ट्रीय चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में 2-1 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।    

विज्ञापन


लौरा फोले ने आयरलैंड को दसवें मिनट में बढत दिलाई। इसके बाद भारत के लिए तीसरे क्वार्टर में रीत (35वां) और चौथे में शर्मिला देवी (53वां) ने गोल दागे। पहले दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही भारतीय टीम ने ब्रेक के बाद मजबूत शुरूआत की।
विज्ञापन


पहला गोल 35वें मिनट में रीत ने पेनल्टी कार्नर पर दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सातवें मिनट के भीतर आयरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने शानदार तरीके से गोल बचाया। भारत के लिए विजयी गोल 53वें मिनट में शर्मिला ने किया। भारत को अब सोमवार को स्काटलैंड से खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed