{"_id":"5dbd8f798ebc3e013a3e60ea","slug":"indian-women-hockey-team-qualify-for-tokyo-olympics-on-aggregate-goal-basis-in-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को मिला ओलंपिक का टिकट, रूस और अमेरिका को हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को मिला ओलंपिक का टिकट, रूस और अमेरिका को हराया
Sun, 03 Nov 2019 07:56 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 03 Nov 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी ओलिंपिक क्वॉलिफायर के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को अमेरिका के हाथों हार के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। शनिवार को भुवनेश्वर में खेले गए क्वालीफ़ायर के दूसरे मुकाबले में 13वीं रैंक की अमेरिकी टीम ने भारतीय टीम को 4-1 से शिकस्त दी, बावजूद इसके सर्वाधिक गोल के आधार पर भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अमेरिकी टीम को 5-1 से हराया था, वहीं शनिवार को दूसरे मुकाबले में भारत को 1-4 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन दोनों मैचों के गोल मिलाकर भारत ने अमेरिका को 6-5 से हराया और 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। 0-4 से पीछे चल रहे मेजबान भारत की तरफ से कप्तान रानी रामपाल ने आखिरी समय में टीम के लिए शानदार गोल किया और टीम को ओलंपिक का टिकट दिलाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
महिलाओं के मुकाबले के बाद भारतीय पुरुष टीम ने अपना जबरदस्त खेल दिखाते हुए रूस को दूसरे मुकाबले में भी कड़ी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने दूसरे दिन भी रूस को 7-1 से हराया और इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने में भी सफल रही। क्वालीफ़ायर के दोनो मुकाबले मिलाकर भारतीय टीम ने रुसी टीम को 11-3 से हराया।
विज्ञापन