{"_id":"6018d56926dd2728101d3d9e","slug":"indian-women-hockey-team-plays-draw-with-argentina","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना से खेला ड्रॉ. सात मैचों में एक भी जीत हासिल न कर सकी भारतीय टीम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना से खेला ड्रॉ. सात मैचों में एक भी जीत हासिल न कर सकी भारतीय टीम
Tue, 02 Feb 2021 10:00 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना दौरे का अंत मेजबान टीम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ किया। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ कप्तान रानी ने 35वें मिनट में गोल दागा जबकि मेजबान के लिए एमिलिया फोरचेरियो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। यह भारतीय टीम का चौथा मैच था जबकि तीसरा मैच लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले भारत ने अर्जेंटीना की जूनियर टीम से 2-2 और 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि अर्जेंटीना की बी टीम से 1-2, 2-3 से हार गई। अर्जेंटीना की सीनियर टीम के खिलाफ भारत पहले दो मैच 2-3, 0-2 से हार गई थी। आखिरी मैच में भारतीय टीम जीत के लिए कमर कसकर उतरी थी लेकिन अनुभवी मेजबान टीम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मेजबान ने पहले क्वार्टर से ही हमले बोलने शुरू कर दिए जिससे भारतीय डिफेंस पर दबाव बन गया। अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर के तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर बनाए। भारतीय गोलकीपर सविता ने हालांकि दोनों पर गोल नहीं होने दिए।
विज्ञापन
भारत को 11वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। दूसरे क्वार्टर में तीन मिनट बाद रानी को एक और मौका मिला जब अनुभवी वंदना कटारिया ने उनकी मदद की लेकिन भारतीय कप्तान अर्जेंटीना के डिफेंस को नहीं भेद सकी। अर्जेंटीना ने 23वें और 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाए लेकिन सविता ने गोल नहीं होने दिए।
विज्ञापन
तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर वंदना की मदद से रानी ने गोल किया। भारत को 39वें और 50वें मिनट में बढत दुगुनी करने का मौका मिला लेकिन दोनों मौके गंवा दिए। दूसरी ओर अर्जेंटीना लगातार हमले बोलती रही और 55वें मिनट में उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया। फोरचेरियो ने इस पर बराबरी का गोल दागा। भारत ने 56वें और 59वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर गंवाए लेकिन उन पर गोल नहीं हो सका।