{"_id":"5c506fb6bdec22116d2d7abb","slug":"indian-women-hockey-team-beats-spain-5-2-in-third-match-at-murcia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 5-2 से रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को 5-2 से रौंदा
Tue, 29 Jan 2019 08:52 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा स्ट्राइकर लालरेसयामी के दो गोल के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को विश्व कप के कांस्य पदक विजेता स्पेन को तीसरे मैच में 5-2 से करारी शिकस्त दी। पहले मैच 2-3 से गंवाने के बाद रानी रामपाल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दूसरा मुकाबला एक-एक से ड्रॉ खेला था। दोनों के बीच चौथा मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
मिजोरम की लालरेसयामी ने (17वें और 58वें मिनट) ने पहला और आखिरी गोल किया। इसके अलावा नेहा गोयल (21वें मिनट), नवनीत कौर (32वें मिनट) और रानी (51वें मिनट) ने गोल किए। स्पेन की ओर से दोनों गोल बेर्टा बोनास्ट्रे (7वें, 35वें मिनट) ने दागे। स्पेन ने पहले क्वार्टर में ही बेर्टा के सातवें मिनट में दागे गए गोल से बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल खेला और लालरेसयामी ने 17 वें मिनट में गोल कर भारत को 1-1 से बराबरी और फिर चार मिनट बाद ही नेहा ने उसे 2-1 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में नवनीत (32वें मिनट) शानदार मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी।
विज्ञापन
हालांकि तीन मिनट बाद ही बेर्टा ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर में कप्तान रानी ने (51 वे मिनट) ने स्कोर 4-2 कर दिया। खेल खत्म होने से दो मिनट पहले लालरेसयामी ने एक बार फिर अपनी स्टिक का जादू दिखाते हुए स्कोर 5-2 कर भारत को शानदार जीत दिला दी।