{"_id":"5c4f2dbcbdec2273a9248c1c","slug":"indian-women-earned-a-hard-fought-1-1-draw-against-spain-in-second-hockey-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरजीत के दम पर भारत ने स्पेन को एक-एक से बराबरी पर रोका ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
गुरजीत के दम पर भारत ने स्पेन को एक-एक से बराबरी पर रोका
Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : file photo
पहले में मुकाबले में स्पेन से नजदीकी अंतर से हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को दूसरे मैच में मेजबान टीम को एक-एक से बराबरी पर रोक दिया। भारतीय टीम को गुरजीत कौर ने 43वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। पर उसकी यह बढ़त सिर्फ छह मिनट ही रह पाई।
विज्ञापन
मारिया टोस्ट ने 49वें मिनट में गोल कर स्पेन को बराबरी दिला दी। दोनों के बीच तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे स्पेन की गोलकीपर ने बचा लिया। हाफटाइम तक दोनों टीमों गोलरहित बराबरी पर थीं लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही स्पेन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला।
विज्ञापन
भारतीय गोलकीपर ने उसे बचा लिया। इसके बाद भारत ने हमले तेज करते हुए पेनाल्टी कॉर्नर बनाया, जिस पर ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने गोल दागा। भारत की बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही और स्पेन ने 49वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल के दम पर वापसी की। आखिरी क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन